अपसरा साधना क्या है और इसके क्या दुष्परिणाम है? (What is apsara sadhna and it's negative facts.)
अपसरा साधना क्या है और इसके क्या क्या दुष परिणाम है? ये संसार बड़ा ही रहस्यमई शक्तियों से भरा पड़ा है, अप्सराएं इन्हीं शक्तियों मे से एक है। कहते है कि जब समुंद्र मंथन चल रहा था तब इन अप्सराओं कि उत्पत्ति हुई थी और सभी निधियों के विभाजन के अंतर्गत इन्हे देवराज इन्द्र को सौंपा गया। इनका रूप अत्यंत ही मादक होता है जिसे देख कर अच्छे अच्छे ज्ञानी भी मोहित ही जाए और उसके प्रेम मे पड़ जाए। ये अप्सराएं देवलोक में तरह तरह के विलास और नृत्य कर उनका मनोरंजन करती है तथा समय आने पर उनके द्वारा प्रदत्त कार्य का भी संपादन उचित रूप से करती है। अब सवाल पर आते है कि इनके साधना के दुष्परिणाम क्या हो सकते है। देखिए ये अप्सराएं स्वभाव से बहुत ही मृदुल होती है तथा अपने साधक को अपना सर्वस्व तक दे सकती है ये प्रेम कि भूखी होती है बशर्ते अगर हम इन्हे उस परम शुद्ध प्रेम को इसे दे सके। कोई भी साधना अगर उचित रूप से किया जाए तो वो सफल अवश्य होती है। ये भ्रांतियां है कि इनकी साधना से कोई दुष्परिणाम भी हो सकते है। हा अगर हम साधना मे बहुत दुस्कृत गलतियां करते है तो हमें दंड भागी भी बनना पड़ सकता है। ये अप्सराए...